Punjabi Singer Alfaaz: सिद्धू मूसे वाला के बाद पंजाबी सिंगर अल्फ़ाज़ पर हुआ हमला, हनी सिंह ने शेयर की फोटो

Punjabi Singer Alfaaz: पंजाब के बैक तो बैक एक और पंजाबी सिंगर को जान से मारने की साजिश की गई और वह चंडीगढ़ के रहने वाले है जाहिर है कुछ महीने पहले ही सिद्धू मुसेवाला की गोली मार कर हत्या कर दी गयी उसके बाद पंजाब पुलिस की परेशानीया काफी बढ़ गयी है सिंगर अल्फ़ाज़ पर ऑटो चढ़ा दी गयी और उनको जान से मारने की कोशिश की गयी सिद्धू मुसेवाला के हत्या के बाद पंजाब के म्यूजिक इंडस्ट्री को बुरी नजर लग गयी है उनके चाहने वाले फैंस अभी तक उस दर्द से उभरे भी नहीं है तब तक एक और बुरी खबर सामने आ गयी इस सदमे ने उनके चाहने वाले फैंस का दिल दहला दिया है।

बीते रविवार को गायक हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अल्फ़ाज़ का फोटो शेयर किया और ये बताया की पंजाबी सिंगर अल्फ़ाज़ कई दिलो के धड़कन बने हुए है और वो अभी पंजाब के मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में एडमिट है और उनका इलाज चल रहा है उनकी स्थिति अभी भी बहुत नाजुक है।

Also Read: Shalin Bhanot: बिग बॉस सीजन 12 दिलजीत से शालीन का शादी विवाद

Punjabi Singer Alfaaz Attacked

हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा की वो अल्फ़ाज़ से मिलने अस्पताल गए थे और वो अभी भी आईसीयु में एडमिट है उनकी हालत अभी भी गंभीर रूप से नाजुक है और उनके फैंस से प्रार्थना और दुआ की गुहार लगा रहे ताकि अल्फ़ाज़ जल्द से जल्द सवस्थ हो जाये।

अल्फ़ाज़ ने 12 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था पर अलफ़ाज़ ने यो यो हनी सिंह के गाना “हाय मेरा दिल” (2011) में सिंगिंग से डेब्यू किया था अल्फ़ाज़ का पूरा नाम अमनजोत सिंह पवांर है उनका जन्म 1 जनवरी 1989 को चंडीगढ़, पंजाब में हुआ था अल्फ़ाज़ छोटी उम्र से ही सिंगिंग में इंटरेस्ट रखते थे अल्फ़ाज़ और हनी सिंह ने साथ में कई सारे प्रोजेक्ट पर काम किया है हनी सिंह और अल्फ़ाज़ ने 14 गाने में साथ में काम किया है इससे ये आप अनुमान लगा सकते है की अल्फ़ाज़ के कितने करीबी होंगे हनी सिंह एक रिपोर्ट्स के मुताबिक ये बताया जा रहा है की अल्फ़ाज़ ने 2500 से अधिक गाने लिख चुके है।

Also Read: Mika Singh: प्राइवेट आईलैंड खरीदने वाले पहले भारतीय गायक बने मीका सिंह

Punjabi Singer Alfaaz and Honey Singh

बीते शनिवार 1 अक्टूबर अल्फ़ाज़ अपने कुछ दोस्तों के साथ मोहाली लैंडरन रोड पर बना एक ढाबा पर डिनर करने के गए थे जिस ढाबे पर वो डिनर के लिए गए थे वहाँ पर कस्टमर और ढाबे के मालिक में कुछ पैसे के लिए अनबन हो गयी बताया जा रहा है की उस कस्टमर ने अल्फ़ाज़ से ढाबे मालिक को समझाने के लिए कहा था पर वो शख्स अचानक से ऑटो लेकर भागने लगा पर अल्फ़ाज़ बिच में आ गए और उस शख्स ने गुस्से में ऑटो अल्फ़ाज़ के ऊपर ही चढ़ा दि जिससे मौके पर अल्फ़ाज़ को गंभीर चोटे लग गयी तभी मौके पर मौजूद उनके दोस्तों ने आनन फानन में उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में एडमिट कराया बताया जा रहा है की उस शख्स को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है उसका नाम विशाल उर्फ़ विक्की बताया जा रहा है वो रायपुर रानी का रहने वाला है।

हजारो लोग अल्फ़ाज़ के गाने के दीवाने है पर अल्फ़ाज़ खुद सिद्धू मुसेवाला के बड़े फैन है ये खबर सुन कर कर उनके फैन काफी निराश और चिंताजनक है पंजाबी सिंगर, लेखक, एक्टर, और कंपोजर के साथ साथ अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है महज 14 साल की उम्र से ही उन्होंने गाना लिखना शुरू कर दिया था पर ये उन्हें कहा पता था की एक अनहोनी उनकी राह में उनका इंतज़ार कर रहा है।

wowhindi
wowhindihttp://wowhindi.in
Hello friends, Welcome to WowHindi.com! Here you can explore News on Trending Topics, Shayari, Quotes, Net Worth of Celebrities, and more.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles